रिश्वत लेते पकड़ाए डिप्टी रेंजर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में पांच लोगों पर लगाया आरोप

धूलकोट क्षेत्र के बोरी बुजुर्ग वृत्त में पदस्थ डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने सोमवार दोपहर नेपानगर स्थित अपने निवास में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में पहले उन्हें नेपा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



बुरहानपुर। एमपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, बुरहानपुर जिले में कुछ दिन पहले लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने खुद को गोली मार ली है।

नेपानगर स्थित अपने आवास पर डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार ने खुदकुशी की कोशिश की है। गोली उनके पेट में लगी है। घटना के बाद घायल का इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है। गंभीर हालत में पहले उन्हें नेपा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Slide undefined
Slide undefined
Slide undefined
Slide undefined

Post a Comment

Previous Post Next Post