शक्ति के रक्तदान से होगी मानवता की सेवासेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित मातृशक्ति का रक्तदान शिविर में 26 महिलाओं ने किया रक्तदान

शक्ति के रक्तदान से होगी मानवता की सेवा

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित मातृशक्ति का रक्तदान शिविर में 26 महिलाओं ने किया रक्तदान


जबलपुर।। भारतीय संस्कृति में दान का विशेष महत्व है जिसके अंतर्गत आज आप सभी मातृ शक्तियों ने अपने रक्त का दान किया है। जिससे आने वाले समय में किसी जरूरतमंद को नवजीवन प्राप्त होगा आपका साहसिक कार्य के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रस्तुत करता हूं उक्त बातें गुरुवार को राइट टाउन स्थित जेके हॉस्पिटल में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मातृशक्ति द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉक्टर श्री अभिलाष पांडे ने व्यक्त किंए।।

इस अवसर पर स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक श्रीमती शेफाली मुद्गल ने भी रक्तदान में सम्मिलित होने आई सभी महिलाओं का अभिवादन करते हुए माननीय मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान करने के लिए उन्हें बधाई दी।। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर श्रीमती वाणी आहलूवालिया जी ने बताया शिविर में कुल 26 महिलाओं ने रक्तदान कर भविष्य में भी मानवता की सेवा का संकल्प भी लिया।। इस अवस पर रक्तदान करने आई महिलाओं को शिविर में रक्तदान से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियां को दूर करते हुए उन्हें रक्तदान के लाभ भी बताए गए एवं उनसे निवेदन किया गया कि समाज में वह भी महिलाओं में जाकर रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ाएं। कार्यक्रम में डॉक्टर अमिता जैन एवं उनके ब्लड बैंक स्टाफ ,महिला सिख संगत, क्रीड़ा भारती ,हिंदू जागरण मंच ,जन समस्या निवारण केंद्र एवं कुछ विद्यार्थी छात्राएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई ।।।



Post a Comment

Previous Post Next Post